किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

जासं आजमगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जुलूस निकाल विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Dec 2019 06:50 PM (IST) Updated:Wed, 04 Dec 2019 06:50 PM (IST)
किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन
किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

जासं, आजमगढ़ : कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

धरने में शामिल कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक ने कहा कि देश का किसान सरकार की गलत नीतियों के कारण बुरी तरह पीड़ित है। देश की अर्थ व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। जीडीपी लगातार गिरती जा रही है। उद्योग धंधे बंद हो रहे और रोजगार समाप्त हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित देशव्यापी भारत बचाओ रैली में आजमगढ़ जिले के करीब दो हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव शाहनवाज आलम ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों के शोषण के विरूद्ध आवाज बुलंद की है। किसानों की मांगें पूरी होने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों को लागत का उचित मूल्य न मिलने से वह तबाह है। सरकार की तरफ से किसानों के पराली निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं की गई। उल्टा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जुर्माना लगाया जा रहा है। धरने का संचालन तेजबहादुर यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह, त्रिभुवन दुबे, लालसा राय, आशुतोष द्विवेदी, जगदंबिका चतुर्वेदी, मुकेश राय व नेसार अहमद सहित आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी