झाड़-फूंक करने वाले पर चाकू से हमला

जहानागंज थाना क्षेत्र के शकुराबाद गांव में शनिवार की सुबह घर में घुसकर अधेड़ को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद फरार हुए हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Mar 2019 08:01 PM (IST) Updated:Sat, 16 Mar 2019 08:01 PM (IST)
झाड़-फूंक करने वाले पर चाकू से हमला
झाड़-फूंक करने वाले पर चाकू से हमला

जागरण संवाददाता, जहानागंज (आजमगढ़) : जहानागंज थाना क्षेत्र के शकुराबाद गांव में शनिवार की सुबह घर में घुसकर झाड़-फूंक करने वाले पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घटना के बाद फरार हुए हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद कर लिया है। घटना का कारण अंधविश्वास बताया जा रहा है।

शकुराबाद गांव निवासी 55 वर्षीय हाजी हाफिज तुफैल अहमद पुत्र स्व. हाफिज अब्दुल रशीद झाड़-फूंक के साथ ही ताबीज बनाकर बेचने का काम करता है। वह शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे घर में मौजूद था। परिजन का कहना है कि जहानागंज क्षेत्र के इमामबाड़ा चौक निवासी मरगूब असलम पुत्र मोहम्मद सलीम ताबीज बनवाने की बात कहते हुए उनके घर में घुस गया। घर के अंदर मौजूद हाफिज तुफैल पर चाकू से हमला कर दिया। सीने व गर्दन पर किए गए हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर घर से निकल कर फरार हो गया। घायल व्यक्ति को परिजन सीएचसी जहानागंज ले गए। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इधर घटना को अंजाम देकर भाग रहे हमलावर युवक को पुलिस ने बजहां गांव के समीप से गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित चाकू भी बरामद कर लिया। जहानागंज थानाध्यक्ष मनोज सिंह का कहना है कि अंधविश्वास को लेकर हमलावर ने तुफैल पर चाकू से हमला किया है।

chat bot
आपका साथी