देवगांव में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन

देवगांव बाजार में दीपावली के पर्व पर बाजारवासियों द्वारा लगभग तीन दर्जन मां लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन गुरुवार को देर रात्रि किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 06:25 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 06:25 PM (IST)
देवगांव में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन
देवगांव में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन

जासं, लालगंज (आजमगढ़) : देवगांव बाजार में दीपावली पर्व पर बाजारवासियों द्वारा लगभग तीन दर्जन मां लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन गुरुवार को देर रात्रि किया गया। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर स्थित देवगांव बाजार में नगर युवा परिषद, न्यू बाल ज्योति क्लब, आजाद क्लब, एनबीसी परिवार, महाशक्ति दल, दिव्य शक्ति दल, आदर्श जीवन ज्योति क्लब, महाशिव शक्ति दल, न्यू एकता क्लब जय मां लक्ष्मी क्लब, बाजार युवा परिषद, देवगांव परिवार क्लब आदि शक्ति दल, पुष्पांजलि क्लब सहित लगभग तीन दर्जन प्रतिमाओं का विसर्जन पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में किया गया। विसर्जन में विद्युत प्रकाश चौरसिया प्रधान, अजय जायसवाल, आनंद कुमार यादव प्रधान, ओमप्रकाश चौरसिया, धीरेंद्र कुमार गुप्ता आदि थे।

नंदांव प्रतिनिधि के अनुसार दीपावली के अवसर पर तीन जगहों पर लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। इन सभी प्रतिमाओं का शुक्रवार को विसर्जन कर दिया गया। पूजा कमेटियों ने प्रतिमाओं को मंगई नदी में विसर्जित किया। इस दौरान विनोद कुमार, अमित यादव, सत्यम यादव, अशोक, दिनेश मिश्रा, विजय यादव, अजय गुप्ता आदि रहे।

बिलरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार लक्ष्मी पूजा के अवसर पर जगह-जगह स्थापित की गई लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं का शुक्रवार को विसर्जन किया गया। प्रतिमाओं को ट्रैक्टर-ट्राली पर लाद कर डीजे पर भक्ति गानों की धुन में नाचते व जयकारा लगाते भक्त चल रहे थे। पुलिस प्रशासन की निगरानी में विसर्जन किया गया। इस मौके पर विजेंद्र यादव, अनिल, श्रीकेश, सौरभ श्रीवास्तव, आनंद विश्वकर्मा, सुरेंद्र, राजेश, जय¨सह, राम ¨सह, पंकज, शुभम, राधेश्याम, राहुल आदि थे।

chat bot
आपका साथी