सठियांव चीनी मिल में पेराई सत्र के लिए हवन-पूजन

दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में तीसरे पेराई सत्र के लिए शुक्रवार को मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन के साथ ब्वायलर में अग्नि प्रवाहित की गई। इस कार्यक्रम में संचालक मंडल का विपक्षी खेमा शामिल नहीं हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 09:18 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 10:40 PM (IST)
सठियांव चीनी मिल में पेराई सत्र के लिए हवन-पूजन
सठियांव चीनी मिल में पेराई सत्र के लिए हवन-पूजन

आजमगढ़ : दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में तीसरे पेराई सत्र के लिए शुक्रवार को मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन के साथ ब्वायलर में अग्नि प्रवाहित की गई। इस कार्यक्रम में संचालक मंडल का विपक्षी खेमा शामिल नहीं हुआ। उनके अनुसार किसी अधिकारी द्वारा आमंत्रण नहीं दिया गया है। चीनी मिल सठियांव में विधि-विधान से पंडितों की उपस्थिति में प्रधान प्रबंधक बीके अबरोल, उपसभापति पराग यादव, संचालक प्रतिनिधि कौशल कुमार ¨सह उर्फ मुन्ना राय, सुधीर कुमार ¨सह के साथ डायरेक्टर बीरेंदर ¨सह व सुरेश राम मुख्य गन्ना अधिकारी राधेश्याम पासवान ने आचार्य योगेंद्र मिश्रा, जीवन उपाध्याय द्वारा उच्चारित मंत्रों के बीच संयुक्त रूप से ब्वायलर में अग्नि प्रवाहित किया। मिल सूत्र के अनुसार पेराई का उद्घाटन 14 नवंबर को होगा। गन्ने की उपलब्धता के बाद दो से तीन दिन के अंदर मिल में पेराई शुरू कर दी जाएगी। पूर्व उपसभापति आनंद कुमार उपाध्याय व डायरेक्टर रामअवध यादव ने आरोप लगाया कि ब्वायलर पूजन की सूचना प्रबंधन तंत्र के हवाले से नहीं दी गई। इस मौके पर कार्यदायी संस्था के इंचार्ज वीके मिश्रा, कपिल, बीके यादव, एनके वाजपेई, रवींद्र ¨सह, माथुर, माया राम प्रसाद आदि थे।

chat bot
आपका साथी