शहीदों को याद कर संघर्ष के लिए संकल्प

आजमगढ़ भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं कुंवर सिंह उद्यान पार्क स्थित शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Aug 2019 06:08 PM (IST) Updated:Fri, 09 Aug 2019 06:08 PM (IST)
शहीदों को याद कर संघर्ष के लिए संकल्प
शहीदों को याद कर संघर्ष के लिए संकल्प

जासं, आजमगढ़ : भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं कुंवर सिंह उद्यान पार्क स्थित शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद किया गया। साथ ही सरकार को उखाड़ फेंकने तक संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। पीसीसी सदस्य चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध में समर्थन लेने के बावजूद भी भारत को आजाद करने के लिए अंग्रेज तैयार नहीं हुए तब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो नारे का एलान किया। मुंबई के ग्वालिया टैंक मैदान में तिरंगा फहराकर अंतिम जंग का एलान किया और देश को आजाद कराने तक अपना आंदोलन जारी रखा। उन्होंने कहा कि यह दिन देश व कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है। आज के दिन संकल्प लेते हैं कि जन विरोधी तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने तक संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर लालसा राय, बेलाल अहमद, बृजेश नंदन पांडेय, सुरेंद्र सिंह, मुन्नू यादव, ओंकार पांडेय, डा. सुधाकर, सिगारी गौतम, संतोष कुमार, प्रमोद यादव आदि मौजूद थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी