काफी अरसे से आग के मुहाने पर थी शहर की विवेकानंद कालोनी

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : शहर के ठंडी सड़क मड़या स्थित पॉश इलाके में स्थित लबे सड़क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Feb 2018 11:09 PM (IST) Updated:Fri, 23 Feb 2018 11:09 PM (IST)
काफी अरसे से आग के मुहाने पर थी शहर की विवेकानंद कालोनी
काफी अरसे से आग के मुहाने पर थी शहर की विवेकानंद कालोनी

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : शहर के ठंडी सड़क मड़या स्थित पॉश इलाके में स्थित लबे सड़क विवेकानंद कालोनी। आबादी के बीच एक मकान के पिछले हिस्से में मोबिल का गोदाम। शुक्रवार को दिन में अज्ञात कारणों से उसमें आग लग गई। लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है लेकिन सवाल यह उठता है कि आबादी के बीच स्थित मोबिल गोदाम के संचालन के लिए कैसे अनुमति मिली या फिर मोहल्ले के लोगों ने आखिर क्यों नहीं विरोध किया। जबकि दर्जनों की संख्या में आलीशान मकान ज्वलनशील पदार्थ की बिक्री होने से आग के मुहाने पर थे।

''आग लगने की जानकारी होने पर मौके पर गया था लेकिन मौके पर संचालक नहीं मिला। इस बात से खुद हैरान हूं की आबादी के बीच मोबिल गोदाम संचालित होने के लिए एनओसी व लाइसेंस किसने दिया। इस संबंध में फायर ब्रिगेड के अधिकारियों से संबंधित के कागजात की जांच करने को कह दिया गया है।

--लवकुश कुमार त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन, आजमगढ़।

chat bot
आपका साथी