जिले में पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

आजमगढ़ वैश्विक महामारी कोरोना का कहर जिले में पिछले कई दिनों से जारी है। रविवार को तीन महिलाओं सहित पांच और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमित मरीजों को एल-1 व एल-3 अस्पताल में आइसोलेट करने की व्यवस्था की जा रही है। नए कंटेनमेंट जोन का निर्धारण संबंधित तहसीलों से रिपोर्ट आने के बाद किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 05:58 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 05:58 PM (IST)
जिले में पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
जिले में पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: वैश्विक महामारी कोरोना का कहर जिले में पिछले कई दिनों से जारी है। रविवार को तीन महिलाओं सहित पांच और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमित मरीजों को एल-1 व एल-3 अस्पताल में आइसोलेट करने की व्यवस्था की जा रही है। नए कंटेनमेंट जोन का निर्धारण संबंधित तहसीलों से रिपोर्ट आने के बाद किया जाएगा।

सीएमओ डा. डा एके मिश्रा ने पुष्टि करते हुए बताया कि अब तक कुल 286 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। वर्तमान समय में 89 सक्रिय केस हैं। 190 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि सात संक्रमित मरीजों की पहले ही मौत हो चुकी है। जिन पांच व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट कोराना पॉजिटिव प्राप्त हुई है। उसमें एक व्यक्ति नन्हूपुर (नान्होपुर) हरैया, एक महिला जोकहरा लाटघाट हरैया, एक महिला हरिकिशुनपुर रानी की सराय, एक व्यक्ति उदयभानपुर गूजरपार, ब्लाक सठियांव और एक कोरोना संक्रमित महिला बह्मौर मुबारकपुर की रहने वाली है।

मुंबई से आई है हरिकिशुनपुर की महिला

रानी की सराय: हरिकिशुनपुर गाव निवासी एक और महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, जिसे आइसोलेट कर दिया गया है। पूरा परिवार मुंबई रहता है। एक जुलाई को ट्रेन से मुंबई से आई थी। दो जुलाई को स्वास्थ्य केंद्र पर सैंपल दिया था। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि होम क्वारंटाइन किया गया था।

chat bot
आपका साथी