एक्सईएन के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

आजमगढ़ : जलनिगम विभाग के अधिशासी अभियंता के करतूत से आजिज राज्य कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने इनके स्थानांतरण को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र से अवगत कराया है। आरोप लगाया है कि पिछले पांच साल से यह यहां कार्यरत है और तमाम योजनाओं में अनियमितता कर जनता के धन को नुकसान पहुंचा रहे है। ऐसे में इनका अब यहां बने रहना ठीक नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 07:31 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 07:31 PM (IST)
एक्सईएन के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
एक्सईएन के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : जलनिगम विभाग के अधिशासी अभियंता की करतूत से आजिज राज्य कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने इनके स्थानांतरण को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र से अवगत कराया है। आरोप लगाया है कि पिछले पांच साल से यहां कार्यरत हैं और तमाम योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितता कर जनता के धन को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में इनका अब यहां बने रहना ठीक नहीं है।

उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष रामजनम रावत का कहना है कि अधिशासी अभियंता जलनिगम पाइप्ड, पेयजल योजना में ठेकेदारों के माध्यम से उच्च अधिकारियों के नाम पर एवं अपने अधीनस्थ जूनियर इंजीनियरों को प्रताड़ित कर भारी धनउगाही कर रहे हैं। इनके क्रियाकलापों को लेकर प्रबंध निदेशक जलनिगम को पत्र प्रेषित किया गया है। ऐसे में ये सरकार की छवि धूमिल करने का काम कर रहे हैं। इनके खिलाफ जांचकर तत्काल कार्रवाई की जाए। इस संबंध में अधिशासी अभियंता एसके ¨सह यादव ने कहा है कि इस तरह के आरोप बेबुनियाद हैं। इस तरह के आरोप लगते रहते हैं। वह सही कार्य कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी