बंदी में इलेक्ट्रिशियन व प्लंबर की बढ़ी मुश्किलें

कोरोना वायरस का संकट और लाकडाउन के बीच इलेक्ट्रिक व प्लंबर का कार्य करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोगों के घरों में जाकर प्लंबर व बिजली संबंधित कार्य करने वाले आज घरों में कैद हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Mar 2020 05:12 PM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2020 05:12 PM (IST)
बंदी में इलेक्ट्रिशियन व प्लंबर की बढ़ी मुश्किलें
बंदी में इलेक्ट्रिशियन व प्लंबर की बढ़ी मुश्किलें

जासं, आजमगढ़ : कोरोना वायरस का संकट और लाकडाउन के बीच इलेक्ट्रिक व प्लंबर का कार्य करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोगों के घरों में जाकर प्लंबर व बिजली संबंधित कार्य करने वाले घरों में कैद होकर रह गए हैं। इनके समक्ष भी रोजी-रोटी का संकट गहराता जा रहा है। हालांकि प्लंबर व इलेक्ट्रीशियन जैसी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन ने जिला प्रशासन से पास जारी करने का निर्देश दिया है। इसके बाद भी जिला प्रशासन पास उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। इसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इलेक्ट्रीशियन राजू सिंह का कहना है कि लाकडाउन के चलते परेशानी हो रही है। प्रदीप कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस व पुलिस के भय से बाहर निकलना बंद हो गया है। इसके चलते रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। प्लंबर योगेंद्र का कहना है कि घर से निकलने पर पुलिस पूछताछ कर वापस भेज देती है। प्लंबर अनिल यादव का कहना है कि बंदी के चलते कोई काम नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस के डर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी