मारपीट में घायल वृद्ध की मौत

(आजमगढ़) जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पूनापार गांव में हुई मारपीट की घटना में घायल 65 वर्षीय वृद्ध का अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार की देररात मौत हो गई। मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Apr 2019 04:41 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2019 04:41 PM (IST)
मारपीट में घायल वृद्ध की मौत
मारपीट में घायल वृद्ध की मौत

जासं, सगड़ी (आजमगढ़): जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पूनापार गांव में हुई मारपीट की घटना में घायल 65 वर्षीय वृद्ध का अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार की देररात मौत हो गई। मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक गत 25 मार्च को पूनापार गांव निवासी फूला राम (65) पुत्र रामेश्वर से गांव के ही कुछ लोगों के साथ मारपीट हो गई। इस मारपीट की घटना में फूला राम गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा था। सोमवार की देर रात उपचार के दौरान फूला रात की मृत्यु हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने गांव के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक के चार पुत्र व तीन पुत्रियां बताई जा रही है। वहीं उनकी पत्नी फूलमती का रो-रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी