वरिष्ठों से समन्वय बनाकर मजबूत करेंगे कांग्रेस : प्रवीण

आजमगढ़ हमारा लक्ष्य आगामी 2022 के चुनाव में विजय प्राप्त करना है। संगठनात्मक ढांचा कमजोर है और उसे मजबूत बनाना हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 10:12 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 10:12 PM (IST)
वरिष्ठों से समन्वय बनाकर मजबूत करेंगे कांग्रेस : प्रवीण
वरिष्ठों से समन्वय बनाकर मजबूत करेंगे कांग्रेस : प्रवीण

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : हमारा लक्ष्य आगामी 2022 के चुनाव में विजय प्राप्त करना है। संगठनात्मक ढांचा कमजोर है और उसे मजबूत बनाना हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

यह बातें कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने जनपद आगमन पर रोडवेज स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान कही। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव हमें किसी भी कीमत पर जीतना है। इसके लिए संगठनात्मक ढांचा को मजबूत करना जरूरी है। इसके लिए अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना हमारे लिए एक बड़ी चुनौती होगी और इसके लिए हम अपने वरिष्ठ जनों से समन्वय बनाकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। होमगार्डों को ड्यूटी से हटा दिया गया। कानून व्यवस्था की हालत यह है की उसे गिनाना मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए हमें छोटे-छोटे मामलों को लेकर संघर्ष करना होगा और इसके लिए हम एक-एक कार्यकर्ता को साथ लेकर सड़क पर उतरेंगे। आम आदमी के बीच जाएंगे और लोगों को कांग्रेस की नीतियां और उसके सिद्धांत की जानकारी देंगे। निश्चित तौर पर आने वाले समय में कांग्रेस अपने पुराने तेवर में दिखेगी और चुनाव में सफलता भी लाएगी। प्रारंभ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष द्विवेदी ने जिलाध्यक्ष का परिचय दिया।

उधर प्रवीण सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंदुरी हवाई पट्टी के पास स्वागत किया। वहां से काफिला रिक्शा स्टैंड पहुंचा जहां बैंक मित्र रमेश यादव को श्रद्धांजलि देने के बाद अध्यक्ष ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।

प्रवीण का स्वागत करने वालों में रविकांत पांडेय, अजय सिंह, आलोक राय, जितेंद्र मिश्रा, आशुतोष सिंह रजत, विवेक राय, एसपी राय, ओमकार पांडेय, सुधाकर राम, कैलाश पांडेय, राजाराम यादव, दिनेश यादव, प्रिंस सिंह राजपूत, मो. अख्तर, गोलू सिंह, सुजीत सिंह, मनीष पांडेय, प्रशांत राय, अभिषेक सिंह विपुल, मो. नजम, आनन्द सिंह, तेज बहादुर यादव, ज्ञान राम आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी