रामलीला मैदान में शुरू हुआ साफ-सफाई अभियान

जासं बिद्रा बाजार (आजमगढ़) रामलीला समिति व अंबिका सेवा संस्थान द्वारा आयोजित होने वाली रामलीला के लिए कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। शनिवार को रामलीला मैदान में युद्धस्तर पर साफ-सफाई का कार्य शुरू कराया गया। कार्यकर्ताओं ने जी-जान से रामलीला मैदान व मार्ग पर जमा गंदे पानी में घुसकर सफाई की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 07:27 PM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 12:19 AM (IST)
रामलीला मैदान में शुरू हुआ साफ-सफाई अभियान
रामलीला मैदान में शुरू हुआ साफ-सफाई अभियान

जासं, बिद्राबाजार (आजमगढ़) : राम-जानकी रामलीला कमेटी व अंबिका सेवा संस्थान द्वारा आयोजित होने वाली रामलीला के लिए कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। शनिवार को रामलीला मैदान में युद्धस्तर पर साफ-सफाई शुरू की गई। कार्यकर्ताओं ने जी-जान से लगकर रामलीला मैदान व मार्ग पर जमा गंदे पानी में घुसकर सफाई की। रामलीला मैदान में भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया। इसके बाद देर शाम रामलीला का मंचन शुरू किया गया। बिद्राबाजार में होने वाली रामलीला दूर-दूर तक क्षेत्रों में प्रसिद्ध है। वाराणसी मार्ग पर रामलीला को देखने के लिए आस-पास के सैकड़ों गांवों के ग्रामीण आते हैं। सफाई अभियान में राधेश्याम सेठ, मुन्ना शर्मा, शिव प्रकाश मोदनवाल, दिनेश प्रजापति, संतोष शर्मा, शैलेंद्र मोदनवाल व योगेश्वर सहित आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी