प्रमुख सचिव परियोजना का करेंगे निरीक्षण

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: प्रमुख सचिव ऊर्जा व नोडल अधिकारी आलोक कुमार प्रथम का जनपद भ्रमण

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Dec 2017 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 23 Dec 2017 11:15 PM (IST)
प्रमुख सचिव परियोजना का करेंगे निरीक्षण
प्रमुख सचिव परियोजना का करेंगे निरीक्षण

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: प्रमुख सचिव ऊर्जा व नोडल अधिकारी आलोक कुमार प्रथम का जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्राप्त सूचना के अनुसार नोडल अधिकारी 27 दिसंबर को दिन में दो बजे लखनऊ से प्रस्थान कर शाम 5.30 बजे अंबेडकर नगर आएंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे।

प्रमुख सचिव 28 दिसंबर की सुबह 7.30 बजे अंबेडकर नगर से प्रस्थान कर सुबह नौ बजे जिले में आएंगे। सुबह नौ बजे से 10.00 बजे तक 50 लाख की ऊपर की दो परियोजनाओं का निरीक्षण व सत्यापन करेंगे। सुबह 10.15 बजे से 11.00 बजे तक समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करेंगे। सुबह 11.00 बजे से 1.30 बजे के बीच जनपद के किसी एक ग्राम पंचायत, थाना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व अन्य किसान हित से जुड़े विकास कार्यो का निरीक्षण करेंगे। 1.30 बजे से प्रस्थान कर 2.15 बजे सर्किट हाउस आएंगे। उसके बाद 3.30 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

chat bot
आपका साथी