मुख्यमंत्री 19858.02 लाख की कुल 69 परियोजनाओं की देंगे सौगात

जागरण संवाददाता आजमगढ़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह दिसंबर को विधानसभा क्षेत्र सगड़ी और ला

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:43 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:43 PM (IST)
मुख्यमंत्री 19858.02 लाख की कुल 69 परियोजनाओं की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री 19858.02 लाख की कुल 69 परियोजनाओं की देंगे सौगात

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह दिसंबर को विधानसभा क्षेत्र सगड़ी और लालगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुृख्यमंत्री जनपदवासियों को 19858.02 लाख रुपये की कुल 69 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 11388.73 लाख रुपये की 29 परियोजनाओं का लोकार्पण और 8469.29 लाख रुपये की 40 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री लोकसभा क्षेत्र लालगंज की पांच विधानसभा क्षेत्रों की विधानसभा क्षेत्र लालगंज की आयोजित जनसभा में कुल 12243.31 लाख की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास शामिल है। इसमें 7370.51 लाख रुपये की 12 परियोजनाओं का लोकार्पण और 12243.31 लाख की 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। लोकसभा क्षेत्र लालगंज की लोकार्पण की परियोजनाओं में विधानसभा क्षेत्र अतरौलिया में 4147.82 लाख की तीन, निजामाबाद में 142.25 लाख की एक, फूलपुर-पवई में 1393.60 लाख की पांच, दीदारगंज में 351.49 लाख की दो और लालगंज में 1335.51 लाख की एक परियोजना शामिल हैं। जबकि 12243.31 लाख की 37 शिलान्यास परियोजनाओं में अतरौलिया में 303.98 लाख की तीन, निजामाबाद में 3152.34 लाख की 14, फूलपुर-पवई में 320.16 लाख की दो, दीदारगंज में 303.00 लाख की दो और लालगंज में 793.32 लाख की चार परियोजना शामिल हैं। इसी प्रकार लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ सदर की विधानसभा क्षेत्र सगड़ी की जनसभा में 7614.71 लाख की 32 परियोजनाओं को लोकार्पण व शिलान्यास शामिल है। लोकार्पण की परियोजनाओं में विधानसभा क्षेत्र सगड़ी में 699.66 लाख की चार, आजमगढ़ सदर में 1192.45 लाख की चार, मुबारकपुर में 1271.24 लाख की चार, मेंहनगर में 630.23 लाख की तीन और गोपालपुर में 224.22 लाख की दो परियोजना शामिल हैं। इसी प्रकार शिलान्यास की परियोजनाओं में विधानसभा क्षेत्र सगड़ी में 319.34 लाख की दो, आजमगढ़ सदर में 1893.63 लाख की पांच, मुबारकपुर में 805.60 लाख की चार, मेंहनगर में 155.45 लाख की एक और गोपालपुर में 422.47 लाख की तीन परियोजनाएं शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी