प्रदेश व केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी के जिला कार्य समिति की बैठक कलेक्ट्री कचहरी स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं मतदाताओं के नाम बढ़ाने के संबंध में लोगों ने अपने विचार रखे तथा वर्तमान भाजपा की केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया और गांव-गांव जाकर इनके कुचक्र से बचने के लिए जनता को आगाह करने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किए गए जनहित के कार्य को प्रचार एवं प्रसार करने की जिम्मेदारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 11:52 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 11:52 PM (IST)
प्रदेश व केंद्र सरकार पर लगाया आरोप
प्रदेश व केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी के जिला कार्य समिति की बैठक कलेक्ट्री कचहरी स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं मतदाताओं के नाम बढ़ाने के संबंध में लोगों ने विचार रखे तथा वर्तमान भाजपा की केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर भाजपा के कुचक्र से बचने के लिए जनता को आगाह करने का आह्वान किया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किए गए जनहित के कार्य को प्रचार एवं प्रसार करने की जिम्मेदारी दी गई।

अंत में अध्यक्ष की अनुमति से दिवंगत पूर्व विधायक स्व. श्यामनरायन यादव, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की पूज्य माता, ¨रकू महाप्रधान के पिता, लक्ष्मीशंकर की माता तथा सुरेंद्र यादव खरगपुर के निधन पर शोकसभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष लालमनि राजभर व संचालन जिला महासचिव हरिप्रसाद दुबे ने किया। बैठक में विधायक डा. संग्राम यादव, कल्पनाथ पासवान, डा. रामदुलार राजभर, अखिलेश यादव, डा. हरिराम ¨सह यादव, रामरदरश यादव, विजय यादव पूर्व प्रमुख, हरिश्चंद्र यादव, हंसराज यादव, रामाश्रय चौहान, शोभनाथ यादव, शिवसागर यादव, विनोद, प्रेमा यादव, भानुमती सरोज, परवेज अहमद, संतलाल, गुलाब चौहान, अजीत राव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी