बाढ़ से क्षति का आकलन कर भेजें शासन को प्रस्ताव

जागरण संवाददाता सगड़ी (आजमगढ़) संयुक्त सचिव राष्ट्रीय आपदा प्रबंध गृह मंत्रालय भारत सरका

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 05:24 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:24 PM (IST)
बाढ़ से क्षति का आकलन कर भेजें शासन को प्रस्ताव
बाढ़ से क्षति का आकलन कर भेजें शासन को प्रस्ताव

जागरण संवाददाता, सगड़ी (आजमगढ़) : संयुक्त सचिव राष्ट्रीय आपदा प्रबंध, गृह मंत्रालय भारत सरकार रमेश कुमार गंटा के नेतृत्व में रविवार को तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुई क्षति का स्थलीय निरीक्षण किया। एसडीएम को निर्देश दिया कि बाढ़ से क्षति का आकलन कर शासन को रिपोर्ट भेजने की व्यवस्था करें।

जिला मुख्यालय से चली टीम ने सबसे पहले छोटी सरयू नदी की बाढ़ से बचाव के लिए बने टेकनपुर-जोकहरा बांध का निरीक्षण किया जो एक महीने पहले टूट गया और लगभग 20 गांव के लोग प्रभावित हुए थे। उसके बाद घाघरा नदी की बाढ़ से बचाव के लिए बने गांगेपुर मठिया रिग बांध का अवलोकन किया। रिग बाध का बड़ा हिस्सा नदी की धारा में विलीन होने से आसपास के तीन गांव प्रभावित हुए थे। उसके बाद टीम ने देवारा खास राजा गांव पहुंचकर कटान में बहे जूनियर हाईस्कूल को देखा।

महुला व गांगेपुर बाढ़ चौकी के निरीक्षण के बाद टीम गंगा गौरी महाविद्यालय रामनगर बैजाबारी में बने अस्थाई बाढ़ आश्रय स्थल की व्यवस्था को देखा। फिलहाल वहां कोई ग्रामीण नहीं था। टीम ने लेखपालों द्वारा बनाए गए फसल क्षति रजिस्टर का अवलोकन किया। उसके बाद संयुक्त सचिव ने एसडीएम को निर्देश दिया कि नुकसान का आकलन कर शासन को मांग भेजें। निरीक्षण के दौरान डीएम राजेश कुमार, एडीएम एफआर गुरु प्रसाद गुप्ता, एसडीएम सगड़ी अरविद कुमार सिंह, एसडीएम सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, सीएमओ डा. एके मिश्रा, तहसीलदार बृजेंद्र उपाध्याय, नायब तहसीलदार सगड़ी मंयक मिश्रा, एक्सईएन बाढ़ खंड दिलीप कुमार सहित संबंधित अधिकारी थे।

-----------

ग्रामीणों से लिया फीडबैक

सगड़ी: केंद्रीय टीम ने राज्य सरकार द्वारा बाढ़ के समय किए गए राहत व बचाव कार्य की जानकारी ग्रामीणों व किसानों से ली। महुला, गांगेपुर, देवाराखास राजा के ग्रामीणों से वार्ता की। आपदा राहत के बारे में फीडबैक लिया। जगह-जगह रुककर गन्ना, धान, सब्जी, पशुओं के लिए चारा, पेयजल व्यवस्था आदि की भी जानकारी ग्रामीणों से ली।

chat bot
आपका साथी