अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में जुटेंगी बॉलीवुड की नामी-गिरामी हस्तियां

आजमगढ़ पिछले साल की सफलता के बाद 19 से 21 अक्टूबर तक शारदा टाकीज मड़या में दूसरे आजमगढ़ अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का आयोजन देश की ख्यातिलब्ध नाट्य संस्था सूत्रधार और निनाद फाउंडेशन संयुक्त रूप से करने जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 06:52 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:52 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में जुटेंगी बॉलीवुड की नामी-गिरामी हस्तियां
अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में जुटेंगी बॉलीवुड की नामी-गिरामी हस्तियां

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: पिछले साल की सफलता के बाद 19 से 21 अक्टूबर तक शारदा टाकीज मड़या में दूसरे आजमगढ़ अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का आयोजन देश की ख्यातिलब्ध नाट्य संस्था सूत्रधार और निनाद फाउंडेशन संयुक्त रूप से करने जा रही है।

फिल्म उत्सव के संयोजक फिल्म व नाट्य समीक्षक अजित राय ने शुक्रवार को प्रेस-प्रतिनिधियों से वार्ता में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि तीन दिन के इस फिल्म समारोह में अंतरराष्ट्रीय मानक के कुल सात फिल्मों का चयन किया हैं। समारोह में बॉलीवुड के लगभग 10 जाने माने फिल्म निर्देशक, पठकथा लेखक, अभिनेता शामिल हो रहे हैं। इसमें प्रमुख रूप से आज के पीयूष मिश्रा व पवन मल्होत्रा के नाम शामिल है। बताया कि 'दलित आदिवासी अस्मिता व सामाजिक न्याय' पर केंद्रित इस फिल्म उत्सव का शुभारंभ 'भोर' फिल्म से होगा, जिसमें बिहार के नालंदा जिले के मुसहर समाज के जीवन को जीवंत किया गया है। समापन 'धूम गुड़िया' फिल्म से होगा, जिसमें लड़कियों की गुलामी व अस्मिता को केंद्रित किया गया है। इसमें रायपुर व झारखंड की 48 हजार लड़कियां जिसे पैसे की लालच में बेच दिया गया और उनका आज तक पता नहीं चला। इसके अलावा छत्तीशगढ़ के आदिवासी समाज पर आधारित फिल्म 'भूलन' भी एक अलग संदेश देगी। इस मौके पर कार्यक्रम की आयोजक ममता पंडित, डा. अल्का सिंह, अभिषेक पंडित, डा. सीके त्यागी,डा. अमित सिंह, डा. खुशबू सिंह, शिखा मौर्य, कंचन मौर्य थीं।

chat bot
आपका साथी