उत्साहपूर्वक मनाया बसपा मुखिया का जन्मदिन

आजमगढ़: बसपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 63वां जन्मदिन मंगलवार को जोशो-खरोस के साथ मनाया गया। खास, बात यह थी कि कार्यक्रम में सपा-बसपा गठबंधन का असर साफ दिखा। उत्साह से लबरेज कार्यकर्ताओं के बीच सपा के अंबेडकर पार्क में आयोजित समारोह में सपा के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने अपने सहयोगियों के साथ मंच साझा किया। बसपा के मंचासीन पदाधिकारियों के साथ हाथ मिलाकर मिशन 2019 में मजबूती से दावेदारी का संकेत दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 08:32 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 11:34 PM (IST)
उत्साहपूर्वक मनाया बसपा मुखिया का जन्मदिन
उत्साहपूर्वक मनाया बसपा मुखिया का जन्मदिन

आजमगढ़ : बसपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 63वां जन्मदिन मंगलवार को जोशो-खरोस के साथ मनाया गया। खास, बात यह थी कि कार्यक्रम में सपा-बसपा गठबंधन का असर साफ दिखा। उत्साह से लबरेज कार्यकर्ताओं के बीच आंबेडकर पार्क में आयोजित समारोह में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने सहयोगियों के साथ मंच साझा किया। मंचासीन बसपा पदाधिकारियों से हाथ मिलाकर मिशन 2019 में मजबूती से दावेदारी का संकेत दिया।

वक्ताओं के निशाने पर पूरी तरह भाजपा ही रही। सभी ने एक स्वर से कहा कि सपा-बसपा के गठबंधन से भाजपा बौखला गई है जो साफ देखी जा रही है, लेकिन संयम से काम लेना है। किसी के बहकावे में आए बिना 2019 के ऐतिहासिक मिशन को फतह करना है। एक तरफ आंबेडकर पार्क में बसपा मुखिया की नीतियों का नेता बखान कर रहे थे। उसी बीच सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव गाजे-बाजे के साथ पहुंचे जिसमें सपा कार्यकर्ता थिरकते नजर आए। उधर, बसपा कार्यालय और कार्यक्रम स्थल पर कई बाइकों पर बसपा के साथ सपा के भी झंडे दोनों पार्टियों की एकता का संदेश दे रहे थे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक सुखदेव राजभर, मुख्य जोन इंचार्ज जितेंद्र शंखवार, बसपा के चारों विधायक, पूर्व मंत्री चंद्रदेश राम यादव, विद्या चौधरी, हीरालाल गौतम, पूर्व राज्य सभा सदस्य बलिहारी बाबू आदि थे।

chat bot
आपका साथी