भाजपा ने बढ़ाया मान, पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान

-मिर्जापुर व मेंहनगर ब्लाक सभागार में समारोह का आयोजन -योजनाओं और पात्रों के बीच सेतु का

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:55 PM (IST)
भाजपा ने बढ़ाया मान, पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान
भाजपा ने बढ़ाया मान, पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान

-मिर्जापुर व मेंहनगर ब्लाक सभागार में समारोह का आयोजन

-योजनाओं और पात्रों के बीच सेतु का काम करने की जरूरत

जागरण संवाददाता, संजरपुर (आजमगढ़): मिर्जापुर ब्लाक सभागार में शुक्रवार को ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

सभी पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करने के बाद कहा कि पंचायत प्रतिनिधि ही योजनाओं और पात्रों के बीच सेतु का काम करते हैं। इसे करते रहने की जरूरत है।वादा किया कि सबके सम्मान का ख्याल रखा जाएगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनुपम पांडेय, राजेश यादव, सूर्यनाथ तिवारी, कल्पनाथ यादव, अनिरुद्ध पांडेय, संदीप अस्थाना, राजाराम यादव, अवनीश पांडेय, अनिल पांडेय आदि थे।

मेंहनगर: ब्लाक सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों का गोरखपुर क्षेत्र के महामंत्री सुनील गुप्ता, विशिष्ट अतिथि भूमि विकास बैंक के चेयरमैन अरविद सिंह व भाजपा आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह आदि ने सम्मान किया।इस दौरान राजेश सिंह महुवारी, हरिबंश मिश्र, तीजा राम, महेंद्र मौर्य, सुरेंद्र सिंह, बलराज सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता कृष्ण विहारी सिंह व संचालन नन्हकू सरोज ने किया।

chat bot
आपका साथी