जनता को बेवकूफ बनाकर सत्ता सुख भोग रही भाजपा

-सियासी बोल -सभासपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले ओमप्रकाश -हमारी सरकार बनी तो पांच सा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 07:37 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 07:37 PM (IST)
जनता को बेवकूफ बनाकर सत्ता सुख भोग रही भाजपा
जनता को बेवकूफ बनाकर सत्ता सुख भोग रही भाजपा

-सियासी बोल :::::

-सभासपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले ओमप्रकाश

-हमारी सरकार बनी तो पांच साल तक बिजली मुफ्त

जागरण संवाददाता, दीदारगंज (आजमगढ़) : फूलपुर तहसील के सैदपुर बिशेखा स्थित एक स्कूल में शुक्रवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पार्टी मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश बिजली बिल में असीमित बढ़ोत्तरी से परेशान है। भाजपा के लोग बेवकूफ बनाकर आपका वोट लेकर सत्ता सुख भोग रहे हैं। हमारी सरकार बनी तो पांच साल तक बिजली बिल माफ की जाएगी। महंगाई का आलम यह है कि एक हजार में गैस सिलेंडर भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम एक समान शिक्षा का कानून बनाना चाहते हैं। सामाजिक न्यायिक समिति की रिपोर्ट तैयार है, लेकिन उसे सत्ता में बैठे लोग लागू नहीं होने दे रहे।सपा-बसपा ने भी जनता को ठगने का काम किया।कुल 10 पार्टियों के साथ गठबंधन करके भाजपा को सात समंदर पार पहुंचाने की बात कह डाली।

सम्मेलन में रामसेवक राजभर, रामजियावन यादव, मारुति उपाध्याय, रामवृक्ष पाल, मनोज राजभर, लालजी राजभर, मो. अहमद उर्फ गुड्डू, कृष्ण कुमार राजभर, महफूज अहमद आदि रहे। अध्यक्षता रामनवमी राजभर एवं संचालन चितामणि राजभर ने किया। आयोजक असहद उर्फ चुन्ने ने आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी