पूर्वाचल राज्य के लिए निकाली बाइक यात्रा

आजमगढ़ एक बार फिर पूर्वांचल राज्य के गठन की आवाज उठनी शुरू हो गई है। इसके लिए भारतीय सबका दल के मुखिया ईश्वर दयाल सिंह सेठ ने पहल करते हुए पहली सितंबर से मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना से मोटरसाइकिल यात्रा शुरू की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Nov 2019 05:18 PM (IST) Updated:Tue, 05 Nov 2019 06:24 AM (IST)
पूर्वाचल राज्य के लिए निकाली बाइक यात्रा
पूर्वाचल राज्य के लिए निकाली बाइक यात्रा

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : एक बार फिर पूर्वाचल राज्य के गठन की आवाज उठनी शुरू हो गई है। इसके लिए भारतीय सबका दल के मुखिया ईश्वर दयाल सिंह सेठ ने पहल करते हुए पहली सितंबर से मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना से मोटरसाइकिल यात्रा शुरू की। समापन मंगलवार को जिले के कुंवर सिंह उद्यान में होगा।

इनका कहना है कि पूर्वांचल राज्य के गठन और वाराणसी को उसकी राजधानी बनाने से ही विकास की रफ्तार बढ़ेगी।अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर यात्रा पर निकले ईश्वर दयाल सिंह सेठ ने बताया कि अब तक 22 जिलों का दौरा कर चुके हैं। इनका कहना है कि सांप्रदायिक सद्भाव, आठवीं अनुसूची में भोजपुरी को शामिल करना, बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण, विधायिका में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण, अमीरी और गरीबी के बीच की खाई को पाटना, शिक्षित बेरोजगारी दूर करना, पूरे देश में एक समान शिक्षा प्रणाली लागू करना, भारत मुक्त भारत नशा मुक्त भारत, बाल श्रम मुक्त भारत जरूरी है। इसके अलावा हर हाथ को काम, वृद्धों को सम्मान और व्यापारियों की सुरक्षा आदि मांग को लेकर हमारा यह जनजागरण आगे भी चलता रहेगा।

chat bot
आपका साथी