बाइक जुलूस निकाल अयोध्या चलने का दिलाया संकल्प

विश्व ¨हदू परिषद द्वारा जुलूस निकालकर नगर पंचायत के समस्त वार्डों में भ्रमण कर 25 नवंबर को अयोध्या चलने के आह्वान किया। विहिप के मंडल अध्यक्ष अमित कुमार ¨सह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाइक व गाजे-बाजे के साथ नगर का भ्रमण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Nov 2018 12:19 AM (IST) Updated:Fri, 23 Nov 2018 12:19 AM (IST)
बाइक जुलूस निकाल अयोध्या चलने का दिलाया संकल्प
बाइक जुलूस निकाल अयोध्या चलने का दिलाया संकल्प

आजमगढ़ : राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के मद्देनजर 25 नवंबर को अयोध्या में आयोजित धर्म सभा के लिए समाज को जागृत करने के लिए मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। यह रैली नगर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण कर धर्मशाला में चलने का आह्वान कर रही थी। रैली में कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की जय, जय श्रीराम उद्घोष के साथ मंदिर निर्माण का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने दावा किया कि धर्मसभा में जनपद से 50 हजार की संख्या में कार्यकर्ता कूच करेंगे। इसके साथ ही जनपद में सभी खंड केंद्रों पर पदयात्रा बाइक यात्रा के माध्यम से जन जागरण किया गया। रैली में लालजी भाई विभाग प्रचारक, ओम प्रकाशपांडे, अजय यादव, रामकृष्ण मिश्र, अभय दत्त, अभिषेक जायसवाल दीनू, धनंजय पांडे, हरिवंश मिश्रा, राजेश ¨सह महुआरी, सत्य विजय सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार विश्व ¨हदू परिषद द्वारा जुलूस निकालकर नगर पंचायत के समस्त वार्डों में भ्रमण कर 25 को अयोध्या चलने के आह्वान किया। विहिप के मंडल अध्यक्ष अमित कुमार ¨सह के नेतृत्व में निकली रैली में राजेश ¨सह, बलवंत ¨सह, सत्यम गुप्ता, हेमंत ¨सह, शशांक पांडेय, काली प्रसाद जायसवाल, सुधीर राय, अर¨वद ¨सह, ध्रुव ¨सह, त्रिलोकी ¨सह, सीबी ¨सह, अनूप ¨सह आदि थे।

सरायमीर संवाददाता के मुताबिक विश्व ¨हदू परिषद की तरफ से निकली धर्मसभा बाइक रैली फूलपुर से चलकर सरायमीर ठाकुरद्वारा पहुंची। वहां से विक्की बरनवाल व सूरज सेठ के नेतृत्व में विहिप के सैकड़ों सदस्यों ने पूरे कस्बे में भ्रमण किया। रैली मे राहुल प्रजापति, अमन गुप्ता, संतोष सेठ, विकास सोनी, अमित चौरसिया, अनिल सेठ आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

chat bot
आपका साथी