Azamgarh News: विलक्षण प्रतिभा के धनी थे पंचानन राय, कोई व्यक्ति उनकी उपस्थिति को नजरअंदाज नहीं कर सकता था

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री इंद्रासन सिंह ने सोमवार को प्रतिभा निकेतन इंटर कालेज अटलस का पोखरा में स्व. पंचायन राय के 79वें जन्मदिवस के अवसर पर कहा कि शिक्षक संगठन में अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की परंपरा को जीवित रखना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

By Anil MishraEdited By: Publish:Mon, 28 Nov 2022 03:54 PM (IST) Updated:Tue, 29 Nov 2022 03:47 AM (IST)
Azamgarh News: विलक्षण प्रतिभा के धनी थे पंचानन राय, कोई व्यक्ति उनकी उपस्थिति को नजरअंदाज नहीं कर सकता था
प्रबंधक रमाकांत वर्मा, प्रधानाचार्य ध्रुवचंद्र ने भी विचार रखे।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: विधान परिषद सदस्य व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री स्व. पंचानन राय में गुणों का अदभुत मिश्रण था। अनजाने में भी कोई व्यक्ति उनकी उपस्थिति को नजरअंदाज नहीं कर सकता था। ओजस्वी वाणी में दो टूक बात कहने के वे आदी थे। वे विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। यह बातें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री इंद्रासन सिंह ने सोमवार को प्रतिभा निकेतन इंटर कालेज अटलस का पोखरा में स्व. पंचायन राय के 79वें जन्मदिवस के अवसर पर कही। 

इंद्रासन सिंह ने कहा कि शिक्षक संगठन में अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की परंपरा को जीवित रखना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वरिष्ठ शिक्षक नेता दिवाकर तिवारी ने कहा कि राजनीति में गिरावट के बाद भी उन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। 

प्रबंधक रमाकांत वर्मा, प्रधानाचार्य ध्रुवचंद्र ने भी विचार रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजेश राय एवं संचालन जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने किया। ध्रुव मित्र शास्त्री, मुन्नू यादव,कल्पनाथ सिंह अवधेश त्रिपाठी, कमलेश राय, अजयनाथ राय ,परशुराम यादव, संतोष कुमार सर्वेश्वर पांडेय आदि शिक्षक थे।

मालटारी में भी याद किए गए शिक्षक नेता

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: गांधी इंटर कालेज मालटारी में भी शिक्षक नेता स्व. पंचानन राय का जन्मदिवस मनाया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री नरेंद्र सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अध्यक्षता प्रबंधक कमला राय व संचालन जिलाध्यक्ष राजेश राय ने किया। प्रभारी प्रधानाचार्य टिल्ठू राम, रामाश्रय सिंह, परमानंद मिश्र, लवकुमार राय, चंद्रप्रकाश राय, हरिलाल, दुर्गा प्रसाद, रिजवान अहमद आदि थे।

chat bot
आपका साथी