घर पर शव पहुंचते ही मचा कोहराम

जागरण संवाददाता, चक्रपानपुर (आजमगढ़) : सड़क हादसे में मृत रिटायर अध्यापक का शव रविवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jun 2018 07:40 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jun 2018 07:40 PM (IST)
घर पर शव पहुंचते ही मचा कोहराम
घर पर शव पहुंचते ही मचा कोहराम

जागरण संवाददाता, चक्रपानपुर (आजमगढ़) : सड़क हादसे में मृत रिटायर अध्यापक का शव रविवार की शाम को जब घर पर पहुंचा तो परिजनों के चीख पुकार से चक्रपानपुर में कोहराम मच गया। शनिवार की रात को सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। मौत से गांव में भी शोक की लहर है।

जहानगंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर गांव निवासी 65 वर्षीय श्रीकांत दुबे पुत्र स्व. कल्पनाथ दुबे सेवानिवृत्त अध्यापक थे। वे शनिवार की रात को मोपेड पर सवार होकर घर जा रहे थे। चक्रपानपुर बाजार के पास पहुंचे थे तभी बाइक में टक्कर होने से उनकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की शाम को शव घर पर पहुंचा। पत्नी इंदिरा देवी व पुत्रियों के चीख पुकार से गांव में कोहराम मच गया। उनके तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। बड़े पुत्र विनोद ने बाइक चालक के खिलाफ जहानागंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों ने शव को ले जाकर दाह संस्कार कर दिया।

chat bot
आपका साथी