अज्ञात युवती का शव बरामद, हत्या कर तेजाब से जलाने की आशंका

जागरण संवाददाता, तहबरपुर (आजमगढ़) : कंधरापुर थाना  क्षेत्र के सॉती गांव के समीप नदी के किनारे स्थ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jun 2018 07:48 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jun 2018 07:48 PM (IST)
अज्ञात युवती का शव बरामद, हत्या कर तेजाब से जलाने की आशंका
अज्ञात युवती का शव बरामद, हत्या कर तेजाब से जलाने की आशंका

जागरण संवाददाता, तहबरपुर (आजमगढ़) : कंधरापुर थाना  क्षेत्र के सॉती गांव के समीप नदी के किनारे स्थित गन्ने के खेत से सोमवार की सुबह पुलिस ने 22 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद किया। युवती का चेहरा तेजाब से जल जाने के कारण विकृत हो गया था। ग्रामीणों ने दुराचार के बाद युवती की हत्या कर शव की पहचान छिपाने के इरादे से चेहरे को तेजाब से जला दिये जाने की आशंका जताई है।

सॉती गांव के सिवान से होकर सिलनी नदी गई हुई है। सोमवार की सुबह सॉती गांव के ग्रामीण नदी के किनारे शौच के लिए गए हुए थे। ग्रामीणों ने नदी के किनारे स्थित गन्ने के खेत में 22 वर्षीय युवती का शव पड़ा देख सन्न रह गए। युवती के शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर कंधरापुर थानाध्यक्ष अर¨वद कुमार यादव, महिला थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी। कंधरापुर थानाध्यक्ष का कहना है कि युवती का चेहरा व हाथ तेजाब से झुलस जाने के चलते विकृत हो गया है। जिससे शव की पहचान नहीं हो पा रही है। मृत युवती पीले रंग का लोवर व नीला रंग का टी शर्ट पहनी है। पुलिस का कहना है कि पहचान छिपाने के इरादे से ही संभवत: हमलावरों ने उसके चेहरे को तेजाब से जला दिया है। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने युवती की हत्या की आशंका जताई है। वहीं ग्रामीणों ने दुराचार के बाद उसकी हत्या कर चेहरे को तेजाब से जलाने की आशंका जाहिर की। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कंधरापुर थानाध्यक्ष का कहना है कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने भी की छानबीन

जासं, तहबरपुर (आजमगढ़) : सांती गांव के गन्ने की खेत में युवती का शव बरामद होने की घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। घटना की जांच के लिए कंधरापुर थानाध्यक्ष ने मौके पर डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। फील्ड यूनिट के वैज्ञानिक ने घटना स्थल से साक्ष्य के तौर पर मिट्टी, युवती के ¨फगर ¨प्रट समेत अन्य साक्ष्य को एकत्रित किया। वहीं डॉग स्क्वायड की खोजी कुतिया घटना स्थल से लगभग तीन सौ मीटर दूर शंभूपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के दरवाजे पर पहुंच कर भौंकने लगी। कंधरापुर थानाध्यक्ष का कहना है कि खोजी कुतिया ने जो क्लू दिया है उसके आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

chat bot
आपका साथी