शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा

बरदह थाना क्षेत्र के चौकी गांव में बुधवार की रात को शरारती तत्वों ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jun 2019 06:37 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jun 2019 06:37 PM (IST)
शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा
शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा

आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र के चौकी गांव में बुधवार की रात को शरारती तत्वों ने डा.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने दूसरी प्रतिमा स्थापित कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करा दिया।

चौकी गांव के मुख्य सड़क के पास डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गयी है। बुधवार की रात को शरारती तत्वों ने उक्त प्रतिमा का दाहिना हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार की सुबह इस बात की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो वे आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की शिथिलता से एक माह के अंदर यह दूसरी बार प्रतिमा क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना पाकर बरदह थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर उन्होंने नई प्रतिमा मंगवाकर स्थापित कराया। थानाध्यक्ष ने इस मामले में लिप्त अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी