दो पक्षों में विवाद के बाद एक को बैठाया थाने में

जागरण संवाददाता फूलपुर (आजमगढ़) आमतौर पर दो पक्षों में विवाद होता है तो पुलिस दोनों पक्ष

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 10:28 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 10:28 PM (IST)
दो पक्षों में विवाद के बाद एक को बैठाया थाने में
दो पक्षों में विवाद के बाद एक को बैठाया थाने में

जागरण संवाददाता, फूलपुर (आजमगढ़) : आमतौर पर दो पक्षों में विवाद होता है तो पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करती है लेकिन यहां तो एक पक्ष को छोड़ दिया गया। घटना मुख्य चौक की है जहां मुन्नी लाल काफी दिनों से आलू-प्याज का कारोबार करते हैं।

आरोप है कि एक व्यक्ति भूमि को अपना बताते हुए दुकान को हटाने लगा। विरोध करने पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। इसकी सूचना देने मुन्नी लाल का पुत्र देवेश थाने पर गया तो उसे बैठा लिया गया। उसके दूसरे भाई मंगल को 112 नंबर पुलिस पकड़कर ले गई। जबकि एक पक्ष को पुलिस वाले थाने से चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस खबर से देवेश व मंगल के माता-पिता की चिता बढ़ गई है। मुन्नी लाल प्रजापति ने बताया कि वर्षों से इसी जगह पर उनके परिवार के लोग व्यवसाय करते रहे हैं। अब पड़ोसी उसे यहां से हटाना चाह रहे हैं। थाना प्रभारी रत्नेश सिंह का कहना है कि भूमि महेंद्र जायसवाल की है। किसी की भूमि पर बिना उसकी रजामंदी के दुकान नहीं लगाया जा सकता। एक पक्ष को छोड़ने के सवाल पर कहा कि कोई नहीं छोड़ा गया है।

बाइक चोरी का आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : अतरौलिया थाने की पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपित को गिरफ्तार किया है। वादी पन्नेलाल राजभर निवासी लालमनपुर थाना राजेसुल्तानपुर, अंबेडकरनगर की तहरीर पर 16 अक्टूबर को अतरौलिया थाने में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान राम नरेश उर्फ नरेश निवासी खजुरी धनेजापट्टी थाना अहरौला का नाम प्रकाश में आया।

chat bot
आपका साथी