55 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, चार गिरफ्तार

फूलपुर कोतवाली पुलिस ने मुड़ियार बाजार में शुक्रवार को छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस एक महिला समेत चार मांस तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 55 किलो प्रतिबंधित मवेशी के मास

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Nov 2019 08:22 PM (IST) Updated:Fri, 08 Nov 2019 08:22 PM (IST)
55 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, चार गिरफ्तार
55 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, चार गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, फूलपुर (आजमगढ़) : फूलपुर कोतवाली पुलिस ने मुड़ियार बाजार में शुक्रवार को छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस एक महिला समेत चार मांस तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 55 किलो प्रतिबंधित मवेशी के मांस, चापड़ आदि औजार बरामद किया। पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलवाकर बरामद मांस को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया।

मुखबिर से सूचना मिली कि मुड़ियार बाजार में स्थित एक मकान में अवैध रूप से प्रतिबंधित मवेशियों का वध कर मांस बेचने का कार्य चल रहा है। उक्त सूचना पर फूलपुर कोतवाल कृष्ण कुमार गुप्त ने अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ शुक्रवार की भोर में मुड़ियार बाजार स्थित अबरार अहमद के मकान पर छापा मारा। छापे के दौरान मांस तस्करों ने पुलिस पर हमले का भी प्रयास किया। पुलिस ने मकान को चारों तरफ से घेराबंदी कर पशु वध व मांस तस्करी में लिप्त एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने घर के अंदर से 55 किलो कटा हुआ प्रतिबंधित मवेशी का मांस, एक खाल, एक सिर, बाइक, मोपेड, तमंचा, कारतूस, मांस काटने के औजार, तराजू आदि बरामद किया। पकड़े गए तस्करों में शाहीन पत्नी अबरार अहमद, मोहम्मद कैफ पुत्र अबरार अहमद, जुनेद पुत्र मुस्लिम, अबरार अहमद पुत्र स्व. अली अहमद सभी मुड़ियार के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, पशु क्रूरता अधिनियम, शस्त्र अधिनियम व 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया।

chat bot
आपका साथी