साइबर अपराधियों ने लगाया 50 हजार चूना

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : अज्ञात साइबर अपराधियों ने स्वयं को बैंक अधिकारी बताते हुए फोन से खाते की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Mar 2017 06:25 PM (IST) Updated:Tue, 21 Mar 2017 06:25 PM (IST)
साइबर अपराधियों ने लगाया 50 हजार चूना
साइबर अपराधियों ने लगाया 50 हजार चूना

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : अज्ञात साइबर अपराधियों ने स्वयं को बैंक अधिकारी बताते हुए फोन से खाते की जानकारी ली और खाताधारक को 50 हजार रुपये का चूना लगा दिया। मामले की रिपोर्ट बिलरियागंज थाने में सोमवार को अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गई।

संगापुर गांव के रहने वाले ऋषीकेश पांडेय का आरोप है कि गत 17 मार्च को उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने फोनकर स्वयं को बैंक अधिकारी बताते हुए उसके खाते की जानकारी ली। इसके बाद उसके खाते में मौजूद 50 हजार रुपये उड़ा दिए। इस बात की जनकारी होने पर पीड़ित व्यक्ति ने सोमवार को मुकामी थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी