प्रमोद यादव की जमानत अर्जी मंजूर

आजमगढ़ : वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के पुत्र विजय यादव से हुई मारपीट के मामले में आरोपित किए ग

By Edited By: Publish:Thu, 08 Dec 2016 09:28 PM (IST) Updated:Thu, 08 Dec 2016 09:28 PM (IST)
प्रमोद यादव की जमानत अर्जी मंजूर

आजमगढ़ : वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के पुत्र विजय यादव से हुई मारपीट के मामले में आरोपित किए

गए पल्हनी के पूर्व ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य उकरौड़ा प्रमोद यादव की जमानत गुरुवार

को मंजूर कर ली गई। कोर्ट नंबर सात में सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें रिहा कर दिया। इससे उनके समर्थकों में खुशी व्याप्त है।

शहर कोतवाली के उकरौड़ा में 27 नवंबर को दुर्गा पूजा मेले के दौरान आयोजित भोज समारोह में रात में

साढ़े दस बजे के करीब प्रमोद यादव पक्ष व विजय यादव पक्ष के लोग गए थे। यहां किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। हवाई फाय¨रग भी की गई थी। घटनास्थल पर रात में ही भारी संख्या में फोर्स पहुंच गई थी। इस मामले में पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में उकरौड़ा गांव निवासी रंजीत ¨सह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से पल्हनी के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद यादव जेल में थे। गुरुवार को कोर्ट नंबर सात में उनकी सुनवाई हुई और देर शाम उन्हें रिहा कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी