दिव्यांग दूल्हा देख शादी से किया इन्कार

बूढ़नपुर (आजमगढ़) : कप्तानगंज के टहरकिशुनदेवपुर में दिव्यांग दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से इंक

By Edited By: Publish:Wed, 27 Apr 2016 08:00 PM (IST) Updated:Wed, 27 Apr 2016 08:00 PM (IST)
दिव्यांग दूल्हा देख शादी से किया इन्कार

बूढ़नपुर (आजमगढ़) : कप्तानगंज के टहरकिशुनदेवपुर में दिव्यांग दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। यही नहीं डाल पर नकली जेवर रखने की बात को लेकर मामला थाने तक पहुंचा तो दोनों पक्षों में बात नहीं बनी। नतीजा सुलह-समझौते के बाद बिना शादी बारात वापस चली गई।

टहरकिशुनदेवपुर निवासी एक व्यक्ति की पुत्री शादी बनकट थाना रौनापार के एक व्यक्ति के पुत्र से तय हुई थी। निर्धारित तिथि 26 अप्रैल को गाजे-बाजे के साथ बारात पहुंच भी गई। द्वारपूजा भी निपट गया तो शादी के लिए दूल्हा मंडप में बैठा। इसी बीज जब दुल्हन मंडप में आई तो देखा कि दूल्हा दिव्यांग है। इस पर उसने शादी से इन्कार कर दिया। इतना ही नही वर पक्ष के लोग जो जेवर लेकर आए थे उसके भी नकली होने का संदेह व्यक्त किया गया। सोनार को बुलाकर जेवरात की जांच कराई गई तो पाया गया कि मांग टीका सोने का नहीं है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले आई। ग्राम प्रधान लालमन यादव के हस्तक्षेप से सुलह समझौता कराया गया। थानाध्यक्ष अनिल प्रकाश ¨सह का कहना था कि जेवर का नकली होना खास मुद्दा नहीं था बल्कि लड़की का शादी से इंकार करना खास था। जब लड़की ने ही शादी से इंकार कर दिया तो किया ही क्या जा सकता है। दोनों पक्ष राजी होकर अपने -अपने घर चले गए।

chat bot
आपका साथी