20 वाहनों का चालान, समन शुल्क भी वसूला

आजमगढ़ : पुलिस द्वारा जनपद में चलाए जा रहे वाहन चे¨कग अभियान में पिछले दो दिनों में 20 वाहनों का चला

By Edited By: Publish:Sun, 14 Feb 2016 08:18 PM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2016 08:18 PM (IST)
20 वाहनों का चालान, समन शुल्क भी वसूला

आजमगढ़ : पुलिस द्वारा जनपद में चलाए जा रहे वाहन चे¨कग अभियान में पिछले दो दिनों में 20 वाहनों का चलान किया गया। इस दौरान 2350 रुपये समन शुल्क के रूप में वसूले गए। जिले में पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्र के निर्देश पर व्यापक चे¨कग अभियान चलाया जा रहा है।

यातायात पुलिस द्वारा शनिवार को आठ दो पहिया, पांच चार पहिया वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान सात वाहनों से 1450 रुपये सम्मन शुल्क वसूला गया। रविवार को चलाए गए अभियान में पांच दो पहिया, सात चार पहिया, दो तीन पहिया वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान 900 रुपये सम्मन शुल्क वसूला गया। यातायात उप निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि चे¨कग अभियान लगातार चलता रहेगा।

chat bot
आपका साथी