मनियर में भी सामान्य तरीके से हुआ चुनाव

मनियर (बलिया) : क्षेत्र में द्वितीय चरण का चुनाव सामान्य तरीके से संपन्न हुआ। सुबह सभी बूथों पर म

By Edited By: Publish:Tue, 13 Oct 2015 06:48 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2015 06:48 PM (IST)
मनियर में भी सामान्य तरीके से हुआ चुनाव

मनियर (बलिया) : क्षेत्र में द्वितीय चरण का चुनाव सामान्य तरीके से संपन्न हुआ। सुबह सभी बूथों पर मतदान का प्रतिशत काफी धीमा रहा लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं की आमद बढ़ने लगी। दोपहर बाद लगभग सभी बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई। इसकी वजह से सुबह सभी बूथों पर सन्नाटा ही छाया रहा। इस दौरान क्षेत्र में जोनल मजिस्ट्रेट आदि के साथ ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी क्षेत्र में चक्रमण करते रहे। दोपहर बाद अचानक बूथों पर भीड़ बढ़नी शुरू हो गई जिससे शाम तक बूथों पर गहमागहमी बनी रही। क्षेत्र में लगभग सभी बूथों पर शाम को पांच बजे तक चुनाव चला। इस दौरान बूथ नंबर 32 के मतदान समय पांच बजे के करीब पंद्रह मिनट पूर्व ही बंद कर दिए जाने से कई मतदाता मतदान से वंचित हो गए। इसको लेकर मतदाताओं ने काफी हो-हल्ला भी किया पर मामला बाद में शांत हो गया।

chat bot
आपका साथी