सीडीओ जौनपुर का किया गया सम्मान

आजमगढ़ : अशोक भगत विद्यालय बरदह (ठेकमा) में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ज

By Edited By: Publish:Wed, 04 Mar 2015 07:38 PM (IST) Updated:Wed, 04 Mar 2015 07:38 PM (IST)
सीडीओ जौनपुर का किया गया सम्मान

आजमगढ़ : अशोक भगत विद्यालय बरदह (ठेकमा) में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राम बुझारत यादव व सीडीओ जौनपुर प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव का सम्मान किया गया वहीं छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने दर्शकों का दिल जीता और वाहवाही लूटी।इस अवसर पर गणेश वंदना, बाल कवि सम्मेलन, मूक अभिनय, संगीत आदि विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने की सराहना की गई। मुख्य अतिथि राम बुझारत यादव डीसीबी चेयरमैन ने बच्चों को मानवीय मूल्यों का संस्कार दिए जाने पर बल देते हुए उन्हें भारत का भविष्य बताया तथा विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की। सीडीओ जौनपुर प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने बच्चों में निहीत प्रतिभाओं को संवर्धित उनके व्यक्तित्व का सम्यक विकास करने की दिशा में बेहतर प्रयास के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया। अतिथियों का अभिनंदन प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्रम प्रदान कर चंदन ¨सह व प्रधानाचार्य अनामिका ¨सह ने किया। इस अवसर पर कर्मचारी नेता प्रदीप ¨सह, भीम ¨सह, रामअवध ¨सह, संध्या ¨सह, गिरिजेश बरनवाल, श्यामलाल गौतम, शकील अहमद, छोटेलाल गौतम, जमुना प्रसाद शास्त्री, रवीन्द्र ¨सह, सुरेश राय, सत्यदेव ¨सह, सूर्यबली, चंद्रेज राम, रेनू यादव, रीना चौबे, बीएन प्रजापति, उर्मिला प्रजापति, जगरनाथ, सत्य प्रकाश राय, शिवम त्रिपाठी, आलोक ¨सह, प्रभात ¨सह, सुधांशु आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव यूनियन के सदस्य हरिप्रसाद दूबे व संचालन चंदन ¨सह शशांक ने किया। कमला ¨सह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

chat bot
आपका साथी