जनपद के विकास में नहीं छोड़ेंगे कसर

आजमगढ़ : परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के

By Edited By: Publish:Sun, 01 Mar 2015 06:33 PM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2015 06:33 PM (IST)
जनपद के विकास में नहीं छोड़ेंगे कसर

आजमगढ़ : परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के विकास के लिए हम बचनबद्ध हैं और इसमें हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने रविवार को पगरा गांव में 29 विकास कार्यो के लोकार्पण के दौरान यह बातें कही। उन्होंने पगरा गांव में कुल 515.92 लाख की लागत से निर्मित 29 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

परिवहन मंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश में यह पहला जनपद है जहां दो हजार करोड़ का पैकेज किसी सांसद ने दिया है और जो भी योजनाओं की घोषणा नेताजी ने की कुछ तो शुरू हो चुके हैं और बचे हुए कार्य हम जल्द से जल्द शुरू करवा देंगे। नगर में दोनों पुल हथिया और बाग लखराव का कार्य तेजी से चल रहा है। हथिया पर जो स्टे था वह हट गया और दोनों पुल जल्द ही बन कर जनता के लिए समर्पित होगा। विकास के साथ हमें किसानों का भी ध्यान है कि उन्हें कहीं से नुकसान न हो। रानी की सराय में सब स्टेशन के लिए स्वीकृत सरकार से मिल चुकी है। जल्द ही नगर से सटी तमसा नदी पर दो नए पुल का निर्माण शुरू होने जा रहा है। इस अवसर पर दुब्बी यादव, विजई ¨सह, विनोद सोनकर, हरेन्द्र निषाद, इंद्रजीत यादव, अंगद यादव, खंड पांच के अधिशाषी अभियंता अभिनेष कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलराम यादव व संचालन हरिश्चंद्र यादव प्रधान ने किया।

chat bot
आपका साथी