झुलसी महिला की अस्पताल में मौत

सरायमीर (आजमगढ़) : सरायमीर थाना क्षेत्र के वहदपुर गाव में बीते शुक्रवार की सुबह पारिवारिक कलह से क्ष

By Edited By: Publish:Mon, 22 Dec 2014 08:54 PM (IST) Updated:Mon, 22 Dec 2014 08:54 PM (IST)
झुलसी महिला की अस्पताल में मौत

सरायमीर (आजमगढ़) : सरायमीर थाना क्षेत्र के वहदपुर गाव में बीते शुक्रवार की सुबह पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर एक महिला ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा लिया। उपचार के दौरान उसकी जिला अस्पताल में रविवार की देर रात मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि सरायमीर थाना क्षेत्र के वहदपुर गाव निवासी नफीसा बानों (30) पत्‍‌नी मोहम्मद रफीक के साथ डेढ़ माह पूर्व गाव के एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी मिलने के बाद पति ने नफीसा बानों को भी मामले में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए दूरी बना लिया। नफीसा बानो ने जब इसका विरोध किया तो उसके पति ने उक्त युवक के साथ उसे रहने की बात कहा। इसके चलते उसने बीते शुक्रवार की सुबह घर के अंदर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा लिया। आग से घिरा देख आसपास के लोगों ने भारी मशक्कत के बाद किसी तरह उसे आग से मुक्त कराया। झुलसी नफीसा बानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहा उपचार के दौरान उसने रविवार की रात दम तोड़ दिया।

chat bot
आपका साथी