डीएवी के तीन प्रत्याशी मैदान से हुए बाहर

आजमगढ़ : शहर के डीएवी पीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर शनिवार को तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान स

By Edited By: Publish:Sat, 20 Dec 2014 06:43 PM (IST) Updated:Sat, 20 Dec 2014 06:43 PM (IST)
डीएवी के तीन प्रत्याशी मैदान से हुए बाहर

आजमगढ़ : शहर के डीएवी पीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर शनिवार को तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान से बाहर हो गए। इसके बाद अब विभिन्न पदों के लिए कुल बीस प्रत्याशियों के बीच निर्णायक लड़ाई होनी है।

शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए 23 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। इसमें उपाध्यक्ष अभिषेक यादव एवं महामंत्री पद के प्रत्याशी शिवानंद कुमार ने पर्चा वापस ले लिया। इसके अलावा महामंत्री पद के प्रत्याशी कृष्ण मोहन चौबे का नामांकन पत्र त्रुटिपूर्ण मिलने पर निरस्त कर दिया गया। अब अध्यक्ष पद के लिए सिद्धार्थ कुमार यादव रिंकू, दुर्गेश यादव, किशन यादव व इन्द्र प्रताप जुगनू मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए जीत गोंड, मानवेंद्र सिंह मोनू, रूद्र प्रताप पांडेय, सर्वेश कुमार यादव डंपी, महामंत्री पद के लिए मनीष कुमार रवि, सूर्यकांत यादव, रमेश कुमार यादव, सौरभ कुमार तिवारी सन्नी, राज नरायन यादव के बीच मुकाबला होगा। इसी प्रकार संयुक्त मंत्री पद के लिए उमेश कुमार यादव व चंदन यादव के बीच सीधा मुकाबला होगा। प्रतिनिधि कला संकाय पद के लिए अभिषेक तिवारी का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। वाणिच्य संकाय के लिए रामरतन निषाद सोनू, आकाश वर्मा के बीच मुकाबला होगा। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए जूही श्रीवास्तव व दुर्गेश यादव के बीच मुकाबला होगा। डीएवी कालेज परिसर में चुनाव अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें मतदान प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी डा. शुचिता श्रीवास्तव, डा. सुधीर कुमार, डा. रामसुंदर, डा. शिल्पा त्रिपाठी, सहायक निर्वाचन अधिकारी डा. सुजीत, डा. प्रकाश चंद्र, डा. पंकज सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, शोभित कुमार, हरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी