उच्चीकृत जूनियर स्कूल भी अनुदान सूची में हो

आजमगढ़ : मानदेय एवं उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों को वेतन वितरण अधिनियम से आच्छादित करने की दो सूत्रीय

By Edited By: Publish:Thu, 30 Oct 2014 09:25 PM (IST) Updated:Thu, 30 Oct 2014 09:25 PM (IST)
उच्चीकृत जूनियर स्कूल भी अनुदान सूची में हो

आजमगढ़ : मानदेय एवं उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों को वेतन वितरण अधिनियम से आच्छादित करने की दो सूत्रीय मांग को लेकर गुरुवार को माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्याम नारायण सिंह के नेतृत्व में धरना दिया।

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम नारायण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन अपने चुनाव घोषणा पत्र के अनुसार वित्तविहीन शिक्षक साथियों के लिए शीघ्र ही मानदेय देने की घोषणा करेंगे तथा उच्चीकृत जूनियर हाई स्कूलों को भी अनुदान सूची पर लेंगे। धरने को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (रामजन्म गुट) ने भी अपना समर्थन दिया। प्रांतीय अध्यक्ष रामजन्म सिंह ने कहा कि हमारा संगठन वित्तविहीन शिक्षक साथियों की उचित मांगों का पूर्ण समर्थन करता है। यह शासन का शिक्षा के उत्तरदायित्व से पलायन है। जिसे समाप्त कराने के लिए हमारा संगठन जनांदोलन छेड़ेगा। धरने को कतवारू सिंह, समीर सिंह, संजय सिंह, सुरेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष इरफान अहमद, जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीकृष्णपाल सिंह यादव धरना स्थल पर उपस्थित हुए तथा मांगों से संबंधित ज्ञापन स्वीकार किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन का मांग पत्र सम्मान शासन को अग्रसारित कर दिया जाएगा। धरने में जिलाध्यक्ष श्याम नारायण सिंह ,अशफाक अहमद, अबरार अहमद, राहुल सिंह, रामफेर, रामअधार यादव, रत्‍‌नाकर दीक्षांत, भारत यादव, कृष्ण कुमार सिंह, कामता प्रसाद, दुखरन चौहान, अवध नारायण सिंह, जसवंत सिंह, विनोद चौबे, गोपाल राय आदि उपस्थित थे। धरने का संचालन जनपद कोषाध्यक्ष कतवारू सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी