लापता मां-बेटे का शव कुएं में मिला

बूढ़नपुर (आजमगढ़) : कप्तानगंज के नरफोरा गाव में सोमवार की सुबह कुंए में मां-बेटे का शव मिला। सूचना

By Edited By: Publish:Tue, 30 Sep 2014 11:19 AM (IST) Updated:Tue, 30 Sep 2014 11:19 AM (IST)
लापता मां-बेटे का शव कुएं में मिला

बूढ़नपुर (आजमगढ़) : कप्तानगंज के नरफोरा गाव में सोमवार की सुबह कुंए में मां-बेटे का शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाली। जानकारी मिलने के बाद मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ नामजद तहरीर दिया।

तहबरपुर के गोविंदपुर गाव निवासी महेंद्र की पुत्री ज्ञानमती (28) की शादी छह वर्ष पूर्व कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरफोरा गाव निवासी दीपनरायन यादव के साथ हुई थी। समय के साथ ही ज्ञानमती ने एक पुत्र को जन्म दिया। रविवार की रात ज्ञानमती अपने पुत्र प्रिंस (4) को लेकर घर से बिना बताए निकल गई। परिजन अभी उसकी तलाश कर ही रहे थे कि सोमवार की सुबह उनका शव घर से कुछ दूर कुएं में ग्रामीणों ने देखा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। जानकारी मिलने के बाद मृतका का भाई शिवशकर यादव भी मौके पर पहुंच गया और ज्ञानमती व उसके पुत्र प्रिंस की दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतका के भाई का आरोप है कि ससुराल वाले दोनों की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिए थे वहीं मृतका का पति दिल्ली से कमाकर कुछ दिन पूर्व घर आया था।

chat bot
आपका साथी