यमुना पुल की टूटी रेलिग, हादसे का इंतजार

जागरण संवाददाता औरैया दो जिलों की सीमाओं का जोड़ने वाले यमुना पुल की रेलिग टूटे सप्ताह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 09:01 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 09:01 PM (IST)
यमुना पुल की टूटी रेलिग, हादसे का इंतजार
यमुना पुल की टूटी रेलिग, हादसे का इंतजार

जागरण संवाददाता, औरैया: दो जिलों की सीमाओं का जोड़ने वाले यमुना पुल की रेलिग टूटे सप्ताह भर हो गए हैं। जिससे कभी भी कोई वाहन पुल से नीचे पहुंच सकता है। लेकिन जिम्मेदार गहरी नींद में इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शायद उन्हे किसी बड़े हादसे का इंतजार है।

शहर को जालौन जिले से जोड़ने वाला यमुना नदी के पुल की रेलिग को टूटे एक सप्ताह बीत गए हैं। लेकिन अभी तक इस रेलिग पर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यमुना पुल से प्रतिदिन सैकड़ो वाहन गुजर रहे जो खतरे से खाली नहीं है। लगता है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे के बाद ही अपना ध्यान इस ओर आकृष्ट करेगा। सभी अपनी जान जोखिम में डालकर इस पुल को पार करते हैं। एसडीएम रमेश यादव ने बताया कि रेलिग टूटने का मामला संज्ञान में आया है जल्द ही इसको सही ठीक करा दिया जाएगा। इनसेट:

जम गई बजरी फिसल रहे वाहन

पुल की रेलिग टूटने के साध पुल के किनारे-किनारे बजरी जमा हो गई है। जिसमें पैदल राहगीर और बाइक सवार के लिए मुसीबत बनी हुई है। लोग इसमें फिसलकर गिर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी