सर्दी इतराई तो गलन ने भी आंखें दिखाई

जासं औरैया जिले में चार दिन से शीतलहर व गलन का असर है। सोमवार की तड़के घना कोहर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 11:15 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 11:15 PM (IST)
सर्दी इतराई तो गलन ने भी आंखें दिखाई
सर्दी इतराई तो गलन ने भी आंखें दिखाई

जासं, औरैया: जिले में चार दिन से शीतलहर व गलन का असर है। सोमवार की तड़के घना कोहरा रहा। पूरे दिन आसमान में बादल रहे। कृषि व मौसम विज्ञानी शनिवार को बारिश की संभावना जता रहे हैं। बीते दिन के मुकाबले 1.4 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सूर्यदेव के दर्शन न होने के साथ ही बारिश का संकेत मिलने पर किसानों की दुश्वारियां और बढ़ी है। उधर, ठंड का प्रभाव सब्जियों पर पड़ रहा है।

मकर संक्रांति से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला है। शीतलहर से गलन बढ़ी है। लोग ठिठुरने को मजबूर हो रहे हैं। रजाई में दुबके लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। दुकानों के बाहर, सार्वजनिक स्थलों के अलावा चहल-पहल वाले स्थानों पर अलाव तापते लोग दिख रहे। कंचौसी कस्बा में दुकान के बाहर, लकड़ी मंडी, देवकली चौराहा, सुरान रोड आदि जगह यह तस्वीर देखने को मिली। वहीं सुबह की सैर भी पार्कों व सड़कों पर न के बराबर है। सोमवार को अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक शीतलहर का असर सबसे ज्यादा है। ऐसे में आलू व सरसों की फसल पर ज्यादा नुकसान है। फसलों को कैसे बचाया जा सकता है, इसके उपाय किसानों को बताया जा रहे।

--------

दो लोगों की हो चुकी है मौत

सर्दी से अब तक जिले में दो लोगों की मौत हो चुकी है। दिसंबर 2021 के अंतिम सप्ताह में रुरुगंज कस्बा में एक युवक ने दम तोड़ दिया था तो जनवरी के पहले सप्ताह में देवकली चौराहा पर फुटपाथ पर

जीवनयापन करने वाले वृद्ध की मौत ठंड से हो गई थी।

chat bot
आपका साथी