घायल युवक की मौत मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

संसू फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में खड़ंजा के विवाद को लेकर तीन लोगों ने एक युवक को म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 11:19 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 11:19 PM (IST)
घायल युवक की मौत मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
घायल युवक की मौत मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

संसू, फफूंद: थाना क्षेत्र के एक गांव में खड़ंजा के विवाद को लेकर तीन लोगों ने एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में मौत हो गई थी। मृतक के स्वजन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। मंगलवार की सुबह आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। मृतक के स्वजन का कहना था कि आरोपित यदि लापरवाह न होते तो हादसा नहीं होता।

फफूंद थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को फफूंद थाना में क्षेत्र के गांव सेऊपुर निवासी राममूर्ति पत्नी स्व. बलवीर सिंह ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। कहा कि उसके पति बलवीर सिंह पुत्र दीनदयाल अपने भतीजे सर्वेश कुमार पुत्र तुलसीराम के साथ प्लाट पर गए थे। प्लाट के पास बने खड़ंजा को लेकर गांव के कैलाश चंद्र व दीपक और उनके एक साथी से विवाद हो गया था। इसमें पति की सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। इसमें वह लहूलुहान हो गए। बचाने आए गांव के पुष्पेंद्र पुत्र नरेंद्र सिंह, अवध बिहारी पुत्र तुलसीराम से भी मारपीट की गई। गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पर भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। 16 जनवरी को बलवीर की मौत हो गई। पाता चौकी इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि दिबियापुर बाईपास से कुछ दूर पर आरोपित कैलाश व दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट से आरोपितों को जेल भेजा गया। तीसरे आरोपित का पता लगाया जा रहा।

chat bot
आपका साथी