चोरों ने पेट्रोल पंप से चोरी का किया प्रयास

संवादसूत्र, सहायल : थाना क्षेत्र के असू चौराहे पर बने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर चोरी करने क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Dec 2018 07:40 PM (IST) Updated:Sat, 29 Dec 2018 07:40 PM (IST)
चोरों ने पेट्रोल पंप से चोरी का किया प्रयास
चोरों ने पेट्रोल पंप से चोरी का किया प्रयास

संवादसूत्र, सहायल : थाना क्षेत्र के असू चौराहे पर बने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर चोरी करने का चोरों ने प्रयास किया। असफल रहने पर उन्होंने पंप पर लगी मशीनें तोड़ दीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने थाने में मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शुक्रवार की रात करीब एक बजे कस्बा में बने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप को चोरों ने अपना निशाना बनाया। उन्होंने पंप पर बनी केबल तोड़ने का प्रयास किया लेकिन उसमें असफल रहे। इसके बाद उन्होंने पंप पर लगी मशीनों में तोड़फोड़ की और फरार हो गए। जब सुबह पेट्रोल पंप संचालक संजय गुप्ता ने मशीनों को टूटा देखा तो वह सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने बताया कि पेट्रोल पंप पर अन्य व्यक्तियों के होने के कारण वह मशीनें तोड़ कर चले गए। उसका करीब 50-60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं कस्बा में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी