चार दिन से जारी लेखपालों की हड़ताल ने बढ़ाई परेशान

पैमाइश को लेकर 11 अगस्त को भीखमपुर-दयालपुर मोहल्ले में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Aug 2022 06:45 PM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2022 06:45 PM (IST)
चार दिन से जारी लेखपालों की हड़ताल ने बढ़ाई परेशान
चार दिन से जारी लेखपालों की हड़ताल ने बढ़ाई परेशान

चार दिन से जारी लेखपालों की हड़ताल ने बढ़ाई परेशान

जासं, औरैया: पैमाइश को लेकर 11 अगस्त को भीखमपुर-दयालपुर मोहल्ले में हुए विवाद मामला कम होता नजर नहीं आ रहा है। वीडियो दिखाने के बाद दर्ज हुए मुकदमे में दो लेखपालों के नाम लेखपाल संघ द्वारा जारी हड़ताल के बाद हटा दिए गए थे। कुछ अन्य मांगों को लेकर लेखपालों की जारी हड़ताल ने फरियाद लेकर तहसील पहुंचने वाले लोगों की समस्या बढ़ा दी है। तहसील के उच्चाधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। निराश होकर वह लौट रहे।

मोहल्ला भीखमपुर-दयालपुर में पैमाइश के दौरान दो लेखपाल समेत छह लोगों द्वारा एक महिला को धमकाने का मामला सामने आया था। दोनों पक्षों से इस मामले एफआइआर दर्ज कराई गई। लेखपालों के नाम होने की वजह से मामला तूल पकड़ गया। दोनों को विवेचना से बाहर करने के बाद भी लेखपालों की नाराजगी कम नहीं हो सकी है। चार दिनों से जारी हड़ताल फरियादियों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। आय, जाति, मूल निवास, विरासत चढ़ाने से लेकर राजस्व न्यायालय के वाद लंबित है। दूर-दराज के गांवों से तहसील पहुंचने वाले फरियादियों को लौटना पड़ रहा है। जबकि यहां पर तहसील के उच्चाधिकारियों की चुप्पी कहीं न कहीं सवालों के घेरे में है। सदर एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लेखपालों इस संबंध में वार्ता की जाएगी। जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी