पत्नी से विवाद होने पर गार्ड ने खुद को मारी गोली

जागरण संवाददाता, औरैया : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरका की मड़ैया में शनिवार कि सुबह एक ग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 06:00 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 06:00 PM (IST)
पत्नी से विवाद होने पर गार्ड ने खुद को मारी गोली
पत्नी से विवाद होने पर गार्ड ने खुद को मारी गोली

जागरण संवाददाता, औरैया : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरका की मड़ैया में शनिवार कि सुबह एक गार्ड ने खुद को बंदूक से गोली मार ली। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया।

क्षेत्र के ग्राम खरका की मड़ैया निवासी सुनील बाबू 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय पुत्तू लाल दोहरे क्षेत्र के ग्राम आनेपुर स्थित सेंट फ्रांसिस कॉलेज में गार्ड के पद पर तैनात है। शनिवार की सुबह करीब 7 बजे किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया। जिससे क्षुब्ध होकर उसने एक नाली बंदूक से अपने सीने में गोली मार ली। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन घबरा गए और खून से लतपथ युवक को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने पर जिला अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। इस संबंध में कोतवाली निरीक्षक राजदेव प्रजापति ने बताया कि फिलहाल उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। अगर मामले की तहरीर दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी