कब्रिस्तान में गोवंश के अवशेष मिलने पर हड़कंप

संवाद सहयोगी मुरादगंज/अजीतमल घर के बाहर बंधी बछिया के गायब होने के बाद पास के ही कबि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Aug 2019 11:24 PM (IST) Updated:Sat, 03 Aug 2019 06:21 AM (IST)
कब्रिस्तान में गोवंश के अवशेष मिलने पर हड़कंप
कब्रिस्तान में गोवंश के अवशेष मिलने पर हड़कंप

संवाद सहयोगी, मुरादगंज/अजीतमल: घर के बाहर बंधी बछिया के गायब होने के बाद पास के ही कब्रिस्तान के पास कंकाल के अवशेष मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के आक्रोश को देखकर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुरादगंज के कब्रिस्तान के पास गोवंश कंकाल के अवशेष मिलने पर हड़कंप मचा रहा। कई लोग मौके पर पहुंच गए और भाजपाई तथा गोसेवक भी एकत्रित होने लगे। लोगों का आक्रोश देख पुलिस भी पहुंची और जांच पड़ताल की। कस्बा निवासी सूबेदार पुत्र कल्यान सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बछिया घर के बाहर बंधी थी। रात में ही किसी ने उसकी बछिया चोरी कर ली। सुबह वह जब तलाश कर रहा था तो कब्रिस्तान के पास गोवंश के कंकाल के अवशेष पड़े मिले। सूबेदार ने दलेलनगर निवासी सत्तार पुत्र अजमेरी , बॉबी पुत्र जमाल, फुरकान पुत्र फरमान, चांद पुत्र साबू, शाहरूख पुत्र उलेसहीद, शेखू पुत्र लड्डन, अंसार पुत्र इकबाल, सादिक पुत्र नजर मुहम्मद, कासिम पुत्र मुन्ना, जमाल पुत्र कमाल, यासीन पुत्र करीमुल्ला के खिलाफ बछिया चोरी कर काटने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज फुरकान व चांद को गिरफतार कर लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

chat bot
आपका साथी