फिर दिखाई हैवानियत, चचेरी बहन से किया दुष्कर्म

संवादसूत्र दिबियापुर दुष्कर्म के आरोप में जेल से जमानत पर छूटते ही वहशी दरिदे ने इस बार चचेर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 11:03 PM (IST) Updated:Wed, 11 Sep 2019 06:25 AM (IST)
फिर दिखाई हैवानियत, चचेरी बहन से किया दुष्कर्म
फिर दिखाई हैवानियत, चचेरी बहन से किया दुष्कर्म

संवादसूत्र, दिबियापुर : दुष्कर्म के आरोप में जेल से जमानत पर छूटते ही वहशी दरिदे ने इस बार चचेरी बहन को ही हवस का शिकार बना लिया। वह अप्रैल 2018 में भी दुष्कर्म की एक घटना को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने उसे फिर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

क्षेत्र के गांव में एक युवक ने सोमवार को दस वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता रोते हुए घर पहुंची और उसने आपबीती परिजनों को बताई थी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से नाबालिग को रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ करने के बाद कंचौसी बाजार निवासी आरोपित अंशुल यादव पुत्र कुंवर सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री का इलाज सैफई में चल रहा है। उसकी हालत अभी भी नाजुक है। आरोपित आठ माह पहले जमानत पर लौटा था। क्या कहते हैं जिम्मेदार

आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विनोद कुमार शुक्ला, थानाध्यक्ष

chat bot
आपका साथी