मां-बेटियों पर हमले की जांच जारी, शक की सुई करीबियों पर

जागरण संवाददाता औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव समरथपुर में रविवार की रात घर में घ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 11:35 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 11:35 PM (IST)
मां-बेटियों पर हमले की जांच जारी, शक की सुई करीबियों पर
मां-बेटियों पर हमले की जांच जारी, शक की सुई करीबियों पर

जागरण संवाददाता, औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव समरथपुर में रविवार की रात घर में घुसे बदमाशों ने महिला सहित उसकी बेटियों को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था। इसमें महिला के सिर में गंभीर चोट आई थी। मंगलवार को अस्पताल में आपरेशन के बाद हालत में सुधार है। उधर, पुलिस इस मामले में करीब 10 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा अब शक की सुई करीबियों पर घूम गई है। कुछ लोगों के मोबाइल फोन नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं।

गांव समरथपुर निवासी विजय पाल सैन्य कर्मी हैं। उनकी तैनाती औरंगाबाद, महाराष्ट्र में है। घर में उनकी पत्नी रोली व तीन बेटियों निशा, क्षमा, छवि रहती हैं। रविवार की रात कुछ बदमाश पड़ोस के निर्माणाधीन मकान से घर में घुस गए थे। बदमाशों की आहट पाकर सो रही रोली जाग गई। आवाज देकर बेटियों को जगाने का प्रयास किया। इस बीच उसकी नजर मकान में घुसे बदमाशों पर पड़ गई तो उसने चिल्लाना शुरू कर दिया था। शोर सुन बदमाश कमरे में घुस गए और रोली को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। साथ ही उसकी बेटियों की भी पीटा। पूरे मामले की जांच जारी है।

करीब 10 लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है। रोली का इलाज ग्वालियर के एक अस्पताल में चल रहा है। आपरेशन होने के बाद अब उसकी हालत स्थिर है। अस्पताल में उप निरीक्षक पूजा सोलंकी व दो कांस्टेबल मौजूद हैं। जो उच्चाधिकारियों के संपर्क में हैं। घायल महिला के कुछ करीबियों से पूछताछ करने की तैयारी है।

chat bot
आपका साथी