स्वास्थ्य कर्मियों को पीटा, तीन घंटे बंद रही इमरजेंसी

जागरण संवाददाता औरैया सोमवार देर रात जिला अस्पताल में इलाज कराने आए कुछ तीमारदारों

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 10:47 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 06:17 AM (IST)
स्वास्थ्य कर्मियों को पीटा, तीन घंटे बंद रही इमरजेंसी
स्वास्थ्य कर्मियों को पीटा, तीन घंटे बंद रही इमरजेंसी

जागरण संवाददाता, औरैया : सोमवार देर रात जिला अस्पताल में इलाज कराने आए कुछ तीमारदारों ने वहां मौजूद डॉक्टर व कर्मचारियों से अभद्रता कर दी। बाद में मौके पर सीओ सिटी व पुलिस फोर्स के पहुंचने पर मामला शांत हो सका। गुस्साए अस्पताल कर्मचारियों ने तकरीबन तीन घंटे तक इमरजेंसी सेवाएं एवं एक घंटे तक ओपीडी बंद कर दी। बाद में उच्चाधिकारियों से बातचीत होने पर काम शुरू किया। इसके बाद सीएमएस ने अन्य कर्मचारियों के साथ एसपी से मुलाकात की और सुरक्षा की ²ष्टि से पिकेट बनवाने की मांग की।

बनारसीदास मोहल्ला निवासी मारपीट में घायल एक युवक जिला अस्पताल में इलाज कराने आया था। उसके साथ तीमारदार भी आए थे। उसे डॉक्टरी के लिए कांस्टेबल मनोज कुमार लेकर आया। एक तीमारदार वार्ड ब्वाय राम नरायण को मारने लगा और गाली गलौज करने लगा। मौजूद स्टाफ ने मारपीट करने का विरोध किया। उसी समय तीमारदारों ने स्टाफ के साथ गाली गलौज कर धमकी दी। इसके बाद फार्मासिस्ट अजय कुमार व सहयोगी राजेंद्र तथा सेवा लाल के साथ भी मारपीट की। इमरजेंसी ड्यूटी में डॉक्टर देवोपम राय ने विरोध किया तो उनके साथ भी अभद्रता की गई और मनचाही डॉक्टरी बनाने का दबाव बनाया। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ ने जांच-पड़ताल की। गुस्साएं डॉक्टरों व कर्मचारियों ने मंगलवार की सुबह पहले तीन घंटे तक इमरजेंसी बंद रखी। इसके बाद तकरीबन एक घंटे तक ओपीडी बंद रखी। उच्चाधिकारियों से बातचीत होने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने एसपी सुनीति को ज्ञापन सौंपकर पिकेट बनवाने की मांग की। साथ ही अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि आए दिन अस्पताल में ऐसी घटनाएं होती हैं। एसपी सुनीति ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही सुरक्षा की ²ष्टि से पिकेट बनवाई जाएगी। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

chat bot
आपका साथी