चार ग्राम पंचायतों को मिलेगी अंत्येष्टि स्थल की सौगात

जागरण संवाददाता औरैया जनपद की चार ग्राम पंचायतों को जल्द ही अंत्येष्टि स्थल की सौगात मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Dec 2019 10:47 PM (IST) Updated:Mon, 02 Dec 2019 06:04 AM (IST)
चार ग्राम पंचायतों को मिलेगी अंत्येष्टि स्थल की सौगात
चार ग्राम पंचायतों को मिलेगी अंत्येष्टि स्थल की सौगात

जागरण संवाददाता, औरैया: जनपद की चार ग्राम पंचायतों को जल्द ही अंत्येष्टि स्थल की सौगात मिलेगी। इनका निर्माण कार्य चल रहा है। एक अंतेष्टि स्थल की लागत 24 लाख 11 हजार रूपये है।

जिले की चार ग्राम पंचायतों में अंतिम संस्कार के लिए चार अंतेष्टि स्थलों का निर्माण चल रहा है। यह जल्द पूरा होने की उम्मीद है। शासन के धनराशि आवंटन के बाद निर्माण कार्य चल रहा है। कार्य पूरा होते ही जनता के उपयोग के लिए इन्हें खोल दिया जाएगा। गांवों में शवों के अंतिम संस्कार के लिए अब लोगों को दूर-दराज नहीं भटकना पड़ेगा। अपने गांव में ही वह अपने स्वजनों के अंतिम संस्कार की सुविधा मिलेगी। अंत्येष्टि स्थल का निर्माण ग्राम निधि प्रथम की राशि से कराया जा रहा है। हरचंदपुर, बरौनाकला, पुरवा पीताराम, मढ़ापुर में इनका निर्माण चल रहा है। मिलेंगी ये सुविधाएं

डीपीआरओ राजेश चौरसिया के अनुसार अंत्येष्टि स्थल में बरसात से बचने के लिए एक टिनशेड बनेगा। हैंडपंप लगेगा। लकड़ियों के रखरखाव के लिए एक कमरा बनेगा। साथ ही लोगों के बैठने के लिए शांति स्थल बनेगा।

chat bot
आपका साथी